क्या मुझे हर दिन ठीक 10,000 कदम चलना ज़रूरी है?
नहीं। आपका लक्ष्य पूरे सप्ताह (सोमवार से रविवार) के बीच 60,000 कदम पूरे करना है। यदि किसी दिन आपके कदम कम रह जाते हैं, तो आप बाकी दिनों में — खासकर रविवार को — अतिरिक्त चलकर उन्हें पूरा कर सकते हैं।
अगर किसी दिन मेरा 10,000 कदम का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा?
कोई बात नहीं। एक दिन का लक्ष्य पूरा न होने का मतलब यह नहीं कि आप Challenge से बाहर हो गए हैं। आप सप्ताह के बाकी दिनों में अधिक चलकर अपना 60,000 कदम का साप्ताहिक लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।
क्या हर दिन 10,000 कदम पूरे न होने पर ₹300 देना होगा?
नहीं। ₹300 की Accountability Contribution आपके पूरे सप्ताह के कुल कदमों के आधार पर तय होती है, न कि किसी एक दिन के आधार पर। यदि रविवार तक आपके 60,000 कदम पूरे हो जाते हैं, तो कोई Contribution नहीं देनी होगी।
मैं अपने Steps Track करने के लिए कौन-सा App या Device इस्तेमाल कर सकता हूँ?
आप किसी भी भरोसेमंद Fitness Tracker या Step Tracking App का उपयोग कर सकते हैं, जैसे Google Fit, Apple Health, Fitbit, Samsung Health, Garmin या कोई अन्य विश्वसनीय ऐप।
मेरा Challenge कब शुरू होगा?
आपका Challenge अगले सोमवार से शुरू होगा। Join करने के बाद Joining वाले सप्ताह के रविवार तक Grace Period मिलती है। पहले सप्ताह में कोई Fine नहीं लगेगा।
क्या मैं कल के Steps आज Submit कर सकता हूँ?
नहीं। रोज़ाना Step Submission की अंतिम समय सीमा रात 12:00 बजे है। इसके बाद Late या Backdated Submission स्वीकार नहीं की जाती।
अगर मैं Steps Submit करना भूल जाऊँ तो क्या होगा?
उस दिन को Missed Day माना जाएगा। एक बार समय सीमा निकल जाने के बाद किसी भी प्रकार का Manual Adjustment या Backdated Submission संभव नहीं होगा।
क्या मैं Step Submission करने के बाद उसे Edit कर सकता हूँ?
नहीं। एक बार Step Count Submit हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव या Edit नहीं किया जा सकता। इसलिए Submit करने से पहले अपने Steps अवश्य जाँच लें।
Joining Fee क्यों ली जाती है?
₹200 की One-Time Membership Fee प्लेटफ़ॉर्म को संचालित करने, Step Tracking, Community Support और आपकी Experience को लगातार बेहतर बनाने के लिए उपयोग की जाती है।
मेरी Accountability Contribution कहाँ इस्तेमाल होती है?
आपकी हर Contribution Verified Social Causes और Community Impact Initiatives में उपयोग की जाती है। समय-समय पर सभी Members के साथ यह जानकारी साझा की जाती है।
अगर मैं Accountability Contribution जमा नहीं करूँ तो क्या होगा?
आपके Account पर अधिकतम ₹600 तक की Outstanding Balance हो सकती है। यदि लगातार दो सप्ताह तक Contribution जमा नहीं की जाती, तो आपका Account अस्थायी रूप से Freeze कर दिया जाएगा। Payment होने के बाद आपका Account फिर से सक्रिय कर दिया जाएगा।